Jaunpur News: डॉक्टर के अभाव में जमऊपट्टी पीएचसी की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
जौनपुर, नवम्बर 8 -- Jaunpur News: सिंगरामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जमऊपट्टी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक की तैनाती नहीं होने से क्षेत्रीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में लंबे समय से डॉक्टर का पद रिक्त होने के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। पूर्व में तैनात डॉ. सुरेश कनौजिया के स्थानांतरण के बाद से अब तक किसी अन्य चिकित्सक की नियुक्ति नहीं की गई है। ऐसे में अस्पताल की जिम्मेदारी फार्मासिस्ट श्रीराम यादव संभाल रहे हैं। लेकिन वह भी सप्ताह में सिर्फ दो दिन ही मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। इसके अलावा प्रत्येक रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में भी मरीजों की देखभाल करते हैं। हालांकि, सप्ताह के शेष चार दिनों में चिकित्सक के अभाव में मरीजों को उपचार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.