जौनपुर, जुलाई 16 -- Jaunpur News: मछलीशहर। नगर पंचायत प्रशासन ने प्रतिबंधित पन्नी की बिक्री करने वाले 12 दुकानदारों से 15 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया है। डेढ़ किलो पन्नी जब्त की गई। बुधवार को नगर पंचायत के ईओ विजय सिंह के नेतृत्व में निकली टीम ने नगर की दर्जन भर दुकानों पर जांच पड़ताल की। दुकानदारों द्वारा प्रतिबंधित पन्नी की बिक्री करते पाए जाने पर जुर्माना लगाया। साथ ही बिक्री नहीं करने की चेतावनी भी दी है। दो दुकानों से डेढ़ किलो प्रतिबंधित पन्नी को जब्त किया गया। कार्यवाही के दौरान लिपिक प्रवेश सिंह, मनोज चौरसिया भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...