जौनपुर, अक्टूबर 10 -- Jaunpur News: डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। आजमगढ़-वाराणसी मार्ग, स्थित बजरंग नगर के कोईलारी मोड़ के पास गुरुवार की देर रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार डीसीएम चालक को झपकी आ गई, जिसके चलते आगे चल रही पिकअप को पीछे जोरदार टक्कर मार दी। इस झटके से पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई, जिससे पोल बीच से टूट गया। बिजली पोल में हुई इस टक्कर में पिकअप चालक और खलासी को मामूली खरोंच आई। घटना के बाद कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: पिकअप के टकराने से बिजली का पोल टूटा यह भी पढ़ें- Basti News: सड़क किनारे विद्युत पोल से टकराकर खाई में गिरा डीसीएम, चालक ने कूदकर बचाई जान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...