जौनपुर, सितम्बर 16 -- Jaunpur News: जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने मंगलवार को वीवीपैट वेयरहाउस का जायजा लिया। उनके साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था के साथ सीसीटीवी कैमरों की स्थिति देखी। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई और ईवीएम-वीवीपैट से जुड़े अभिलेखों के रखरखाव का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। सीसीटीवी कैमरों और अन्य सुरक्षा उपकरणों को चालू हालत में रखने को कहा। वेयरहाउस परिसर की नियमित साफ-सफाई कराने के साथ ईवीएम और वीवीपैट से जुड़े अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि वेयरहाउस की सुरक्षा और निगरानी में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सुरक्षा व्यवस्था की नियमित जांच करने और तय प्रक...