जौनपुर, अगस्त 26 -- Jaunpur News: मड़ियाहूं। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने मंगलवार को जवाहर नवोदय विद्यालय मड़ियाहूं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक और आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर शिक्षण व्यवस्था और विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली। उन्होंने छात्रों से पाठ्यक्रम और पढ़ाई से संबंधित सवाल पूछकर उनकी समझ और ज्ञान का आंकलन किया। इसके बाद पुस्तकालय, छात्रावास और भोजनालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के साथ दोपहर का भोजन भी किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता को परखा और उसे गुणवत्तापूर्ण बताया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: डीएम ने विद्यालयों और गोशाला का किया निरीक्षण साथ ही ...