Jaunpur News: डीएम के निर्देश पर विकास कार्यों की हुई जांच
जौनपुर, अक्टूबर 1 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। धर्मापुर ब्लाक के तरसंड गांव में बुधवार को डीएम के निर्देश पर जिलापूर्ति अधिकारी संतोष यादव ने विकास कार्यों की जांच पड़ताल की। गांव निवासी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बीते 24 फरवरी को डीएम को पत्र भेजकर गांव में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों में घोर अनियमितता का आरोप लगाया था। डीएम के निर्देश पर जांच करने पहुंचे जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि गांव में हुए इंटरलॉकिंग कार्य, आंगनवाड़ी भवन, सीसी रोड, नाली निर्माण और विद्यालय में डेस्क बेंच आपूर्ति समेत विभिन्न विकास कार्यों की बारीकी से जांच पड़ताल की गई है। जिसकी रिपोर्ट तैयार कर डीएम को प्रेषित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.