Jaunpur News: डीएम की मौजूदगी में विद्युत विभाग की भूमि की पैमाइश
जौनपुर, जुलाई 2 -- Jaunpur News: शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के आजमगढ़ रोड स्थित विद्युत विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा की शिकायत के मामले में बुधवार को जिलाधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचे और राजस्व टीम से भूमि की पैमाइश कराई। इस दौरान हल्की बारिश होती रही और पैमाइश कार्य जारी रहा।बताया गया कि सभासद प्रेमचंद ने भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है। इस मामले में तीन स्थानीय लोगों तथा डीएम समेत सात प्रशासनिक अधिकारियों को छह जुलाई को हाईकोर्ट में उपस्थित होना है।उधर, मामले से जुड़े अंकित जायसवाल भी हाईकोर्ट पहुंचे थे। बताया गया कि हाईकोर्ट ने एसडीएम को संबंधित भूमि पर चल रहे निर्माण कार्य को न रुकवाने तथा छह जुलाई को व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है।पैमाइश यह भी पढ़ें- डीएम की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.