जौनपुर, अक्टूबर 1 -- Jaunpur News: जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाने के पास स्थित एक विद्यालय के नौनिहालों ने गुरुवार को एक सिम्बोलिक दांडी यात्रा निकाल कर सत्य, अहिंसा, अनुशासन तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। नौनिहालों ने उक्त दांडी यात्रा में गांधी जी सहित अन्य स्वतंत्रता सेनानियों का रूप बनाकर यात्रा में शामिल हुए। विद्यालय से निकली यह रैली जफराबाद थाने के प्रांगण में पहुंची। वहां पर एसआई अरविंद यादव, अम्बेश सिंह, शालिनी यादव ने बच्चों को माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद रैली के बच्चों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। बच्चों को सड़क और चलने तथा सड़क पर बनाये गए सिम्बल के बारे में विस्तार से बताया गया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: जयंती पर याद किए गए महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री रैली में प्रधानाचार्य श्वेता राय,...