Jaunpur News: ट्रैक्टर पर पलटा ट्रेलर, दो घायल
जौनपुर, जुलाई 15 -- Jaunpur News: मोढ़ैला। चंदवक थाना क्षेत्र के मोढ़ैला बाजार में मंगलवार की सुबह करीब चार बजे वाराणसी से गोरखपुर जा रही कोयला लदी ट्रेलर ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। साइड में पटरी पर खड़े ट्रैक्टर को भी चपेट में ले लिया। ट्रेलर का चालक आनंद यादव पुत्र स्व. जीतराम यादव निवासी रानीपुर रजमा (रामपुर) थाना गंभीरपुर आजमगढ़ एवं ट्रैक्टर चालक संजू पुत्र शुद्धू निवासी कोटला (रानी की सराय) आजमगढ़ हादसे के बाद घायल हो गए। घायलों को सीएचसी डोभी में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: ओवर टेक करने के चक्कर में हुआ यह हादसा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.