जौनपुर, जुलाई 3 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर,हिन्दुस्तान संवाद। सतहरिया में गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 35 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सतहरिया निवासी सुशील जायसवाल सुबह करीब 11 बजे बाइक से किसी काम से सतहरिया में ही जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुशील उछलकर सड़क पर गिरे और लहूलुहान हो गए। हादसा देख आसपास के लोग दौड़े और भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सतहरिया चौकी इंचार्ज धनंजय राय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एंबुलेंस से सीएचसी सतहरिया में भर्ती कराया। वहां ...