Jaunpur News: ट्रैक्टर की चपेट में युवक की मौत
जौनपुर, अक्टूबर 26 -- Jaunpur News: नौपेड़वा। बक्शा थाना क्षेत्र के दरियागंज गांव में रविवार शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दरियागंज गांव में 30 वर्षीय ट्रैक्टर चालक मोनू यादव खेत की जुताई करने के बाद ट्रैक्टर खड़ा कर उसकी खराबी ठीक कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक चालू होकर चलने लगा। पास में स्थित हैंडपंप पर नहा रहे संजय यादव उसकी चपेट में आ गए। वह ट्रैक्टर के पीछे लगे तावाफार की चपेट में भी आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने संजय यादव को मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.