Jaunpur News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार तीन घायल
जौनपुर, अगस्त 12 -- Jaunpur News: चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक-औड़िहार मार्ग पर कृष्णा नगर बाजार के पास बुधवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दुधवा गांव निवासी असलम खान, अरबाज खान और मोहम्मद कैफ बाइक से किसी काम के सिलसिले में चंदवक की ओर जा रहे थे। कृष्णा नगर बाजार के पास पहुंचते ही उनकी बाइक की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। तीनों के पैरों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की सूचना एंबुलेंस को दी। कुछ ही देर में पहुंची एंबुलेंस से तीनों घायलों को उपचार के लिए बीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.