जौनपुर, जुलाई 21 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। कस्बा से सटे आजमगढ़ के जिवली बाईपास मोड़ पर सोमवार की सुबह सीमेंटेड शेड लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गया। हादसे में चालक और हेल्पर घायल हो गए। दुर्घटना के समय कोई अन्य वाहन या राहगीर उसकी चपेट में नहीं आया। मिर्जापुर जिले के मड़ियान थाना क्षेत्र के जुड़िया गांव निवासी 25 वर्षीय विवेक ट्रेलर चला रहे थे। उनके साथ 30 वर्षीय विशाल हेल्पर के रूप में मौजूद थे। दोनों ट्रेलर में सीमेंटेड शेड लादकर बिहार जा रहे थे। जिवली बाईपास मोड़ पर ट्रेलर मुड़ते समय अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने ट्रेलर में फंसे चालक और हेल्पर को बाहर निकाला तथा निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलटा दुर्घटना के ...