जौनपुर, अगस्त 12 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी-प्रतापगढ़ रेलखंड पर नीभापुर और बादशाहपुर रेलवे स्टेशन के बीच गोंधुआ गांव के पास सोमवार की रात चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका बायां पैर कट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी सतहरिया पहुंचाया, जहां घायल को चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घायल युवक की पहचान मुंगरा बादशाहपुर के सरायरुस्तम मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय विनय कुमार बिंद ने सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे किसी ट्रेन से बाहर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गोंधुआ गांव के पास वह संदिग्ध परिस्थितियों में चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। हादसे में उसका बायां पैर कट गया और वह गंभीर रूप से घायल होकर रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा रह...