जौनपुर, अगस्त 28 -- Jaunpur News: शाहगंज। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक महिला गिरकर घायल हो गई। मौके पर मौजूद आरपीएफ के जवानों ने इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। बदायूं जनपद के भुषौड़ी थाना क्षेत्र के दपथरा गांव निवासी 35 वर्षीय सुर्वन्ती देवी पत्नी शिशुपाल अपने बेटे के साथ बरेली से वाराणसी पैसेंजर ट्रेन से शाहगंज आ रही थी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर पांच पर चलती ट्रेन से उतरते समय गिरकर घायल हो गई। यात्रियों की सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने घायल को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...