Jaunpur News: ट्रेन से गिरकर अज्ञात अधेड़ की मौत
जौनपुर, अक्टूबर 17 -- Jaunpur News: जंघई। जंघई रेलवे स्टेशन के पश्चिम प्रयागराज रेलखंड पर भोगीपुर गांव के रेलवे ओवरब्रिज के पास गुरुवार रात ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई। शुक्रवार को सूचना मिलने पर पहुंची जंघई जीआरपी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। तलाशी के दौरान उसके पास से दुर्गापुर से बरेली का टिकट मिला। आशंका है कि वह जौनपुर-बरेली ट्रेन से यात्रा कर रहा था और इसी दौरान गिरने से उसकी मौत हो गई। जंघई जीआरपी प्रभारी प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.