Jaunpur News: ट्रेन से कटकर दिव्यांग की मौत
जौनपुर, अक्टूबर 20 -- Jaunpur News: जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के टकटकपुर गांव के पास वाराणसी रेलवे ट्रैक पर रविवार की देर शाम को ट्रेन से कटकर एक 38 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के कुतलुपुर गांव निवासी शिवकुमार चौहान पुत्र अमर सिंह चौहान देर शाम को लगभग सात बजे उक्त गांव के सामने वाराणसी की तरफ से आ रही मरुधर एक्सप्रेस से कट गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे ने बताया कि मृतक के छोटे भाई लालबहादुर चौहान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.