जौनपुर, अक्टूबर 28 -- Jaunpur News: जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। जौनपुर-रायबरेली पैसेंजर ट्रेन संख्या 14201 के जरौना और भन्नौर स्टेशनों पर ठहराव की मांग को लेकर मंगलवार को यात्रियों ने प्रदर्शन किया। जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में यात्री सुबह 7:45 बजे जरौना स्टेशन पर एकत्र हुए और करीब 8:10 बजे तक प्रदर्शन कर रेलवे प्रशासन से जल्द ठहराव की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि शाम 4:50 बजे जौनपुर से रवाना होने वाली इस ट्रेन से रोजाना जरौना में करीब 250 और भन्नौर में 200 यात्री सफर करते हैं। आधिकारिक ठहराव न होने के कारण यात्रियों, विशेषकर विद्यार्थियों और दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शनकारी यात्रियों का आरोप है कि ठहराव न होने की वजह से ट्रेन से उतरने-चढ़ने के दौरान अक्सर जीआरपी-आरपीएफ और यात्रियों के बीच कहासुनी ...