जौनपुर, जुलाई 23 -- Jaunpur News: खेतासराय (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय रेलवे क्रासिंग के पास गुरुवार को सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद मोर्चरी भेजवा दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।सुबह सवा नौ बजे एक मालगाड़ी शाहगंज की ओर से जौनपुर की तरफ जा रही थी। रेलवे क्रासिंग से पहले कासिमपुर मोहल्ला के पास एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। मालगाड़ी चालक ने खेतासराय स्टेशन पर मालगाड़ी रोककर स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक का शव क्षत विक्षत होने से शिनाख्त नहीं हो पाई। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: ट्रेन से कटकर दुकानदार की गई जान शरीर के कपड़े से पुलिस शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...