Jaunpur News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
जौनपुर, अक्टूबर 5 -- Jaunpur News: खेतासराय। नगर के कासिमपुर मोहल्ले के पास रविवार सुबह रेलवे लाइन पार करते समय एक अज्ञात महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 40 वर्षीय महिला सुबह रेलवे लाइन के किनारे जा रही थी। इसी दौरान शाहगंज की ओर से मुंबई जाने वाली गोदान एक्सप्रेस आ गई। क्रासिंग से आगे कासिमपुर मोहल्ले के पास महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर शाहगंज से जीआरपी और स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। महिला की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.