जौनपुर, अगस्त 29 -- Jaunpur News: केराकत। क्षेत्र स्थित महादेवा कुसरना गांव के पास गुरुवार रात ट्रेन की चपेट में आने से करीब 30 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान महादेवा गांव निवासी बबलू यादव के पुत्र मनीष यादव के रूप में हुई। हादसा रेलवे पोल संख्या 25/03 के पास महादेवा पुलिया के समीप नंदलाल यादव उर्फ नंदू की मशीन के पास हुआ। ट्रेन की चपेट में आने से मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार युवक ने काले-नीले रंग की पैंट और हल्के गुलाबी रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। उसके पास से समोसे भी मिले। परिजनों से पहचान कराने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...