Jaunpur News: ट्रेन की चपेट में अज्ञात युवक की मौत
जौनपुर, जुलाई 19 -- Jaunpur News: जलालपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के महिमापुर गांव स्थित रेलवे पुल के ऊपर अप लाइन पर रविवार भोर में एक 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। संभावना व्यक्त की जा रही है कि युवक पुल के उत्तर औघड़ बाबा मंदिर की तरफ से पुल के ऊपर चढ़ा है और किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल की मर्चरी हाउस में रखवा दिया है। युवक लाल काला टीशर्ट और हरे रंग की हाफ पैंट पहने हुए है। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: टे्न से कटकर युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.