जौनपुर, अगस्त 2 -- Jaunpur News: डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के मूर्खा गांव में बीते 15 दिनों से जला हुआ ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से करीब 100 घरों की बनवासी एवं अनुसूचित बस्ती अंधेरे में जीवन यापन करने को विवश है। बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। बिजली विभाग के अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया। ग्रामीणों का आरोप है कि बस्ती में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर अधिक लोड के कारण बार-बार खराब हो जाता है। इस संबंध में कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक बिजली विभाग के अधिकारियों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 14-15 दिनों में कई बार शिकायत की गई, लेकिन आज तक ट्रांसफार्मर ...