Jaunpur News: ट्रक में लगी आग, दमकल की टीम ने किया काबू
जौनपुर, जुलाई 17 -- Jaunpur News: जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के देवकली मोड़ से करीब सौ मीटर पहले ही शुक्रवार की सुबह जौनपुर से शाहगंज की ओर जा रहा एक बालू से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। इसी बीच सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। सोनभद्र निवासी दिनेश कुमार मध्य प्रदेश से बालू लादकर जौनपुर के शाहगंज आ रहा था।। देवकली मोड़ के समीप अचानक चलते ट्रक से धुआं उठने लगा। इसकी जानकारी हुई तो ट्रक को किनारे खड़ा किया। ट्रक के ढाले में भीषण आग लगी थी। राहगीरों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे लंबे प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि नुकसान का आंकलन ट्रक मालिक के आने के बाद होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.