Jaunpur News: ट्रक के चपेट में आकर बाइक पर बैठी महिला की मौत
जौनपुर, सितम्बर 27 -- Jaunpur News: जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर बीबनमऊ गेट के सामने रविवार को दोपहर साढ़े बारह बजे पति के साथ बाइक से जौनपुर जा रही 27 वर्षीय महिला की ट्रक के चपेट में आने से मौत हो गई। नरेंद्र निषाद निवासी नेवादा अपनी 27 वर्षीय गर्भवती पत्नी अपर्णा निषाद को बाइक पर बैठा कर जौनपुर अल्ट्रासाउंड कराने जा रहे थे। बीबनमऊ गेट के सामने एक प्राइवेट बस कट पर घूमने के लिए खड़ी हुई थी। तभी बाइक सवार ने ब्रेक लगा दिया जिससे बाइक असंतुलित हो गई। पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक महिला को कुचलते हुए भागने लगा। कट पर घूमने के लिए खड़ी बस से थाने की महिला दरोगा चिंता राय ने पीछा किया। एक किमी आगे पुल के पास ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है। घायल महिला को सीएचसी रेहटी भेजा गया जहां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.