Jaunpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत
जौनपुर, अगस्त 17 -- Jaunpur News: सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। सरपतहां थाना क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी के पास रविवार को अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। खानपुर चौरवा गांव निवासी 65 वर्षीय तिलकधारी गौड़ बाइक से सरायमोहिउद्दीनपुर से शाहगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान शाहगंज की ओर से सुल्तानपुर जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल तिलकधारी को स्थानीय लोगों ने शाहगंज के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तिलकधारी सरायमोहिउद्दीनपुर बाजार में एक स्वर्ण व्यवसायी के यहां काम करते थे। इसी से परिवार का भरण-पोषण होता था। उनके तीन बेटे दीपचंद, आशीष व विकास और एक बेटी है। चारों बच्चों की शादी हो चुकी है। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.