जौनपुर, अगस्त 16 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाने के समीप रेलवे फाटक के पास रविवार को ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार अधेड़ महिला की मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे पति को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने ट्रक समेत चालक को गिरफ्तार कर लिया है। नरायनडीह गांव निवासी अच्छेलाल यादव रविवार सुबह अपनी 32 वर्षीय पत्नी प्रमीला यादव के साथ बाइक से बाजार गए थे। सामान लेकर दोनों घर लौट रहे थे। रेलवे फाटक के पास अच्छेलाल ट्रक को ओवरटेक करने लगे। अचानक बाइक असंतुलित होने से पीछे बैठी प्रमीला सड़क पर गिर पड़ीं जिससे वह ट्रक से कुचल गई और घटनास्थल पर ही मौत हो गई।हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ...