Jaunpur News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
जौनपुर, अक्टूबर 9 -- Jaunpur News: सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना क्षेत्र के फतेहगंज के समीप शुक्रवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 50 वर्षीय राशिद की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पराहित (मछलीशहर) निवासी राशिद शुक्रवार की सुबह बाइक से जा रहे थे। फतेहगंज के समीप पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। वह बाइक समेत गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले उनकी सांसें टूट गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: ट्रक की चपेट में आने से पल्सर सवार अधेड़ की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.