Jaunpur News: टोल हटाने की मांग को लेकर किसानों ने निकाला जुलूस
जौनपुर, सितम्बर 29 -- Jaunpur News: चंदवक। ढेरही टोल प्लाजा पर बुधवार को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पूर्वांचल किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चंदवक में जुलूस निकाला। किसान नेता अजीत सिंह के नेतृत्व में निकले जुलूस के दौरान लोगों से अधिक से अधिक संख्या में धरने में शामिल होने की अपील की गई। संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि टोल प्लाजा पर नियम विरुद्ध वसूली की जा रही है। आरोप लगाया कि एनएचएआई ने किसानों की अधिग्रहित भूमि का मुआवजा दिए बिना और सड़क का निर्माण पूरा किए बिना टोल वसूली शुरू कर दी है। साथ ही टोल प्लाजा जौनपुर में प्रस्तावित होने के बावजूद वाराणसी में बनाए जाने पर भी सवाल उठाया। इस दौरान जय प्रकाश राम, रामप्रकाश सिंह, अरविंद पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रजापति, श्याम बहादुर सिंह, भरत गुप्ता, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.