Jaunpur News: टूटी पुलिया से गुजरना खतरनाक, ग्रामीणों का संपर्क प्रभावित
जौनपुर, अगस्त 6 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। जौनपुर-प्रयागराज हाईवे को जोड़ने वाला पोखरियापुर संपर्क मार्ग बदहाल हो गया है। जलनिकासी के लिए सड़क के नीचे डाली गई पाइप क्षतिग्रस्त होने से कई स्थानों पर सड़क धंस गई है। वहीं पोखरियापुर बड़ीबाग के पास पुलिया का पाइप करीब माहभर से टूट हुआ है। सड़क किनारे पटरियों पर गोबर खाद, लकड़ी और नाद रखकर कब्जा स्थानीय लोगों ने कब्जा किया है, यहीं वजह है कि सड़क पर चार पहिया वाहन पास नहीं ले सकते हैं। ऐसे में रात के समय इस मार्ग से गुजरना किसी खतरे से कम नहीं है। समय रहते मरम्मत एवं अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि गर्मी के मौसम में करीब तीन महीने तक इस मार्ग से जेसीबी और ट्रैक्टरों ने दिन-रात मिट्टी की ढूलाई किया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.