जौनपुर, जुलाई 23 -- Jaunpur News: सरकी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। केराकत देवगांव मार्ग पर सरकी गांव स्थित बने ग्रामीण सचिवालय के पास मेन रोड पर पेड़ की डाल टूट कर पेड़ से लगी हुई है। जो तेज आधी बारिश में कभी भी गिर कर राहगीरो को घायल कर सकती है। इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। इस संबंध में वन रक्षक केराकत अमित यादव से पूछे जाने पर उन्होने जानकारी न होना बताया और जल्द ही टूटी डाली को हटवाने का आश्वाशन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...