Jaunpur News: टीबी मरीजों की तलाश करेगी जोश टीम
जौनपुर, अक्टूबर 9 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत गुरुवार को टीबी मुक्त भारत अभियान की जोश टीम की शुरुआत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जनपद के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लिया। सीएमओ कार्यालय के सभाकक्ष में जिलाधिकारी के नेतृत्व में सुबह 11 बजे कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। सीएमओ डॉ. गंगाराम गौतम ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉकों और नगर पंचायतों में अभियान की निगरानी और प्रगति की समीक्षा के लिए बीडीओ और अधिशासी अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनके सहयोग के लिए एनएसएस और एनसीसी कार्यकर्ताओं की टीम तैयार कर माय भारत वालंटियर के रूप में जोश टीम गठित की गई है। यह भी पढ़ें- Araria News: टीबी मुक्त भारत अभियान के तह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.