Jaunpur News: टीन शेड गिरने से एक परिवार के पांच लोग घायल
जौनपुर, अगस्त 19 -- Jaunpur News: खुटहन (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। बीरी समसुद्दीनपुर गांव में मंगलवार की देर रात बरसात के दौरान टीन शेड भरभराकर गिरने से उसके नीचे सो रहे परिवार के पांच लोग दब कर घायल हो गए। संयोग अच्छा था कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह टीन शेड और दीवार का मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। घायलों का एक निजी चिकित्सालय में उपचार कराया गया। गांव निवासी बजरंगी मौर्या के परिवार के लोग टीन शेड से बने घर के नीचे सो रहे थे। बरसात के कारण कच्चे मसाले से जोड़ी गई ईंट की दीवार कमजोर होकर अचानक ढह गई। दीवार के ऊपर सीमेंट के पतरे की छत बनी थी, जो दीवार के साथ ही नीचे गिर गई। हादसे में बजरंगी मौर्या के पुत्र सोनू मौर्या, पुत्रवधू सुमन मौर्या, पौत्री अंशिका, आरवी और डेढ़ वर्षीय आकृति घायल हो गए। ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.