जौनपुर, जुलाई 11 -- Jaunpur News: मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को टीकाकरण से वंचित बच्चों तथा नियमित टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों तक पहुंच बनाने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तरीय रिस्पांस टीम का ओरिएंटेशन कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यक्रम का नेतृत्व खंड विकास अधिकारी अंजली भारती और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय सिंह ने किया। कार्यशाला में आदित्य कुमार ने जीरो डोज बच्चों की पहचान, टीकाकरण से वंचित परिवारों तक पहुंच बनाने, उनकी शंकाओं और भ्रांतियों का वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर समाधान करने तथा सामुदायिक सहभागिता से शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने की रणनीतियों की जानकारी दी।

सभी विभागों से सहयोग उन्होंने आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधानों, धार्मिक और सामाजिक नेताओं ...