Jaunpur News: टप्पेबाजी के आरोपी को छोड़ने पर शहर कोतवाल और चौकी प्रभारी सस्पेंड
जौनपुर, नवम्बर 6 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। एक महिला से सोने की चेन छिनैती के मामले में पकड़े गए आरोपी को थाने ले जाने के बाद भी छोड़ देने के मामले को पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लिया। उन्होने मामले की जांच सीओ सिटी को दी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने गुरुवार को जौनपुर कोतवाली की प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह और सरायपोख्ता चौकी प्रभारी राहुल रंजन को निलंबित कर दिया। तीन-चार दिन पहले शहर की एक महिला की सोने की चेन छिनैती हो गई थी। तलाश के दौरान दो संदिग्ध महिलाओं को पकड़कर सरायपोख्ता पुलिस ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया था। पीड़ित महिला ने दोनों को देखकर शिनाख्त की थी। सरायपोख्ता पुलिस चौकी प्रभारी ने दोनों आरोपित महिलाओं को कोतवाली भेज दिया था। देर रात होने पर दोनों को महिला थाने भेज दिया गया था। दूसरे द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.