जौनपुर, अगस्त 26 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के प्रेमापुर गांव में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी 50 वर्षीय महिला को इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस के अनुसार अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। गांव निवासी अखिलेश मौर्य की पत्नी आशा देवी सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गईं। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन उन्हें वाराणसी ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे और रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ गंगासागर मिश्र ने बताया कि मामले में थाने पर अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर म...