Jaunpur News: झाड़-फूंक के चक्कर में सर्पदंश पीड़ित बालिका की मौत
जौनपुर, अगस्त 11 -- Jaunpur News: रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में एक बालिका की सोमवार की भोर में सर्पदंश से मौत हो गई। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने लगे। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। गोथु गांव निवासी अनिल गौतम की 12 वर्षीय पुत्री अंशिका सोमवार भोर में करीब तीन बजे शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान रास्ते में सांप ने उसे डस लिया। निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। इसके बाद परिजन झाड़-फूंक कराने लगे। हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.