जौनपुर, जुलाई 24 -- Jaunpur News: खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय चौराहे के पुलिस बूथ के पास गुरुवार को एक महिला ठगी का शिकार हो गई। एक युवक ने रिश्तेदार बताकर झांसा दिया और महिला की सोने की चेन लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। खुटहन थाना क्षेत्र के तिघरा गांव निवासी तारा देवी पत्नी त्रिलोकी नाथ रजक अपने बेटे शशिकुमार रजक के साथ बाइक से आजमगढ़ जिले के बखरा नोनारी गांव रिश्तेदारी में जा रही थीं। खेतासराय चौराहे के पास पुलिस बूथ के निकट वह फल खरीदने के लिए रुकी थीं। वहीं पर वह ठगी का शिकार हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...