जौनपुर, अगस्त 23 -- Jaunpur News: बरसठी। शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को शनिवार को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक गांव की युवती ने महमदपुर गांव निवासी चंदन गौतम के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी। आरोप है कि 10 अगस्त को युवक अपने दोस्तों के साथ झांसा देकर पवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी बहन के घर ले गया जहां उसने संबंध बनाया और 13 अगस्त को उसे बड़ेरी चौकी से कुछ दूरी पर छोड़ कर फरार हो गया। बड़ेरी चौकी प्रभारी शैलेंद्र दुबे ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी चंदन गौतम को बड़ेरी से गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...