जौनपुर, जुलाई 17 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। दोपहर में झमाझम बारिश होने से गुरुवार को मौसम सुहावना हो गया। 12 बजे से लेकर शाम तक कुछ समयान्तराल पर जगह जगह बारिश हुई। हालांकि शहर में एक बूंद भी नहीं गिरी। बारिश शुरू होते ही किसानों सहित आमजनों के चेहरे खिल उठे। उत्साह से भरे बच्चों ने घर से बाहर निकलकर बारिश का जमकर आनंद लिया। तापमान गिरने से लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...