जौनपुर, नवम्बर 24 -- Jaunpur News: जफराबाद, संवाददाता। क्षेत्र के करमही गांव निवासी ज्योतिषाचार्य पं. रामनाथ तिवारी की 19 वीं पुण्यतिथि सोमवार को मनाई गई। उनके पुत्र पंडित विजय नारायण तिवारी एवं बड़े पौत्र ज्योतिषाचार्य पंडित विभूति नारायण तिवारी और अन्य लोगों ने उनके चित्र के समक्ष हवन कर पुष्प अर्पित कर नमन किया। लोगों ने ज्योतिषाचार्य पंडित रामनाथ तिवारी के जीवन और उनके ज्योतिष ज्ञान और समाज के प्रति किए गए कार्यों को याद किया। परिवार के सदस्यों ने उनके बताए गए आदर्शों और संस्कारों पर चलने का संकल्प लिया। पुण्यतिथि के अवसर पर घर पर ही श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...