जौनपुर, जुलाई 12 -- Jaunpur News: चंदवक। अधिक मोबाइल फोन देखने पर बेटे-बहू को टोकना एक पिता को भारी पड़ गया। बेटे-बहू ने मिलकर पिटाई कर दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में की, जहां मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बरौटी (चवरवर) निवासी एक व्यक्ति का आरोप है कि पांच को दिन भर मोबाइल देखने की बात को लेकर अपनी बहू बेटे को टोका था। इसको लेकर उनका बेटा उनसे विवाद करने लगा। नाराज हुए दो बेटों और एक बहू ने उनके साथ मारपीट की। जिससे उनको काफी चोट आई है। बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य व्यक्ति को भी आरोपियों ने पीटा। यह भी पढ़ें- Auraiya News: मारपीट के आरोप में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज थाने के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी ...