Jaunpur News: जौनपुर के दो युवकों की प्रतापगढ़ में मौत, परिवार में मातम
जौनपुर, नवम्बर 24 -- Jaunpur News: सुजानगंज, संवाददाता। क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी चार युवक सोमवार की शाम एसयूवी से केवरा, प्रतापगढ़ एक बरात में शामिल होने जा रहे थे। बिच्छुर, बीरापुर, प्रतापगढ़ के पास पहुंचते ही सामने से आ रही एक पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में चारों युवक घायल हो गए। आस पास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जिसमें से दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो घायल है। 24 वर्षीय प्रदीप पुत्र श्यामसुंदर सरोज एवं 19 वर्षीय सुंदर पुत्र रामू सरोज निवासी रायपुर, सुजानगंज की मौत हो गई। जबकि 26 वर्षीय शिवम पुत्र रामू और 19 वर्षीय वकील पुत्र मोहनलाल का अभी इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- Katihar News: सड़क हादसे का फोलोअप-सड़क हादसे में दो युवक की मौत को लेकर परिजनों में शोक घर पर सूचना मिलते ही सभी परिजन प्रता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.