Jaunpur News: जेपीएल: मड़ियाहूं ने मछलीशहर विधानसभा को 15 रन से हराया
जौनपुर, अक्टूबर 10 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में जौनपुर प्रीमियर लीग (जेपीएल) के दूसरे मुकाबले में शुक्रवार को मड़ियाहूं विधानसभा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मछलीशहर विधानसभा को 15 रन से पराजित कर दिया। मुकाबले में मड़ियाहूं ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 5 ओवर में 39 रन बनाए। जवाब में मछलीशहर विधानसभा की टीम लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रही और दूसरी पारी में 24 रन पर सिमट गई। मुकाबले में मछलीशहर विधानसभा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मड़ियाहूं विधानसभा की ओर से यश विश्वकर्मा और सूरज यादव ने 18-18 रन की शानदार पारियां खेलीं। वहीं, विदुल ने 2 रन और अनिल ने 1 रन का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो सके। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.