Jaunpur News: जीवन दर्शन भाग-2 पुस्तक का हुआ विमोचन
जौनपुर, नवम्बर 14 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। धर्मापुर बाजार स्थित शिव मंदिर पर शुक्रवार को पंचायत के दौरान हुए विवाद में दो भाइयों की पिटाई कर दी गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जफराबाद थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर निवासी अशर्फी लाल यादव ने तहरीर में बताया कि 13 नवंबर की सुबह धर्मापुर स्थित शिव मंदिर पर पंचायत चल रही थी। इसमें उनके रिश्तेदार गोविंदा यादव निवासी केराकत भी शामिल थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। आरोप है कि गोविंदा यादव ने ठकुरची निवासी सुहास को ललकारा। इसके बाद उनके बड़े बेटे संदीप की पिटाई कर दी गई। बीच-बचाव करने पहुंचे छोटे बेटे कुलदीप को भी पीटा गया। घटना के बाद अशर्फी लाल ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.