Jaunpur News: जीप और स्कार्पियो की टक्कर में में दो महिलाएं घायल
जौनपुर, अगस्त 27 -- Jaunpur News: खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जमदहां गांव के पास बुधवार को यात्रियों से भरी जीप और स्कार्पियो में टक्कर हो गई। जिसमें दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। खेतासराय-दीदारगंज मार्ग पर यात्रियों से भरी एक जीप खेतासराय आ रही थी। जमदहां गांव के पास मोड़ पर सामने से आ रही स्कार्पियो से टक्कर हो गई। घटना के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय रीना राजभर पत्नी मुकेश निवासी करुई, थाना दीदारगंज आजमगढ़ और 60 वर्षीय शीतला देवी पत्नी फिरतू निवासी जेठहरी आजमगढ़ को अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.