जौनपुर, अगस्त 25 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। जिले में विगत 12 घंटे में 105 एमएम बारिश हुई है। यह बारिश उड़ीसा और बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती विक्षोभ के चलते हुई है। वैसे जिले में जनवरी से लेकर 15 अगस्त तक 500 एमएम बारिश होना बताया गया है। जबकि उजड़ अवधि में कुल 700 एमएम बारिश होना चाहिए था। जौनपुर शहर समेत ग्रामीण इलाकों में 24 अगस्त की रात 10 बजे से 25 अगस्त सुबह 10 बजे तक 105 एमएम बारिश हुई है। बारिश के कारण शहर में सड़कों पर पानी फैल जाने से आवागमन में परेशानी हुई है। ग्रामीण सड़कें भी चलने योग्य नहीं रह गई हैं। मौसम विद डॉ. दिलीप कुमार सिंह के अनुसार जनवरी से लेकर 15 अगस्त तक कुल 500 एमएम बारिश हुई है। जबकि 700 एमएम होना चाहिए। यह भी पढ़ें- UP Rain: यूपी के इस इलाके में अगले 24 घंटे में बहुत भारी बारिश का अलर्ट, दो दिन जार...