Jaunpur News: जिले में खुलेंगे 29 नए वी-पैक्स, तीन का संचालन शुरू
जौनपुर, सितम्बर 24 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। प्राइवेट दुकानों के बाहर उर्वरक और बीज के लिए लंबे समय तक खड़े रहने, कभी ओवर रेटिंग तो कभी अन्य खामियों का खामियाजा झेलने वाले किसानों की समस्याएं दूर होने वाली हैं। सहकारिता विभाग जिले में 29 नया वी-पैक्स बनाने जा रहा है। इसके गठन की कार्यवाही करीब करीब अंतिम दौर में हैं। बदलापुर तहसील में तो तीन नए वी-पैक्स शुरू भी हो चुके हैं। सहकारिता विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अभी जो वी-पैक्स गठित हैं उनका संचालन हो रहा है। लेकिन कुछ समय से अलग अलग क्षेत्रों में वी-पैक्स खोलने के लिए मांग की जा रही थी। इसे गंभीरता से लिया गया है और गठन की कार्यवाही चल रही है। अब कुल वी-पैक्स की संख्या 233 हो जाएगी। नए वी-पैक्सों से करीब एक लाख किसानों केा लाभ मिलेगा। किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी सुविधाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.