Jaunpur News: जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जांच करने पहुंची टीम
जौनपुर, अक्टूबर 30 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। जिला पुरुष चिकित्सालय में गुरुवार को भारत सरकार की स्टेट पब्लिक हेल्थ ऑब्जर्वर टीम (एसपीओटी) ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों की तैयारियों और उपचार संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम ने रेबीज, सर्पदंश और संक्रामक रोगों से बचाव के लिए उपलब्ध सुविधाओं की पड़ताल की। इस दौरान दवाओं, वैक्सीन और संबंधित अभिलेखों की उपलब्धता पर जोर रहा। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की ओर से गठित टीम का उद्देश्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा, रोगों की निगरानी व्यवस्था का आकलन और तकनीकी मार्गदर्शन के माध्यम से व्यवस्थाओं को मजबूत करना है। जिले में 28 और 29 अक्तूबर को प्रस्तावित भ्रमण के तहत स्वास्थ्य इकाइयों की तैयारियों की समीक्षा की जानी है। जिला अस्पताल में राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम के तहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.