जौनपुर, नवम्बर 5 -- Jaunpur News: चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक बाजार में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों को सड़क से दूर दुकान लगाने की हिदायत दी है। इस संबंध में गुरुवार को थाना परिसर में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में दुकानदारों और व्यापारियों की समस्याएं सुनने के बाद थानाध्यक्ष ने कहा कि वाराणसी, आजमगढ़ और गाजीपुर मार्ग के साथ पुरानी बाजार में दुकानें, ठेला और खोमचे मुख्य सड़क से कम से कम एक मीटर दूर लगाए जाएं। सड़क पर ऑटो और अन्य वाहन खड़े नहीं होने चाहिए। ठेला लगाने वाले एक ही स्थान पर जमावड़ा न करें, जिससे आवागमन बाधित न हो। यह भी पढ़ें- Chandauli News: कोतवाली पुलिस ने सड़क किनारे लगी दुकानों को हटवाया उन्होंने मुख्य चौराहे और मंदिर के आसपास ऑटो, ठेला या अ...